Bihar Dengue Update: डेंगू से इस साल एक भी मौत नहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की High Level Review

बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया पर स्वास्थ्य विभाग का प्रभावी नियंत्रण। 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं, चिकनगुनिया का कोई मामला नहीं मिला।


Bihar Dengue Update पटना: बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्यभर में फॉगिंग अभियान, मच्छर नियंत्रण, जांच व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, दवा और कीटनाशकों की उपलब्धता तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी जिलों को पूरी सतर्कता बरतने और रोकथाम, जांच तथा उपचार की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Bihar Dengue Update:डेंगू के मामलों और मौतों में लगातार आई कमी

समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की सतर्क निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई, नियमित फॉगिंग, व्यापक जनजागरूकता और बेहतर उपचार व्यवस्था के कारण पिछले तीन वर्षों में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ष 2023 में बिहार में डेंगू के 20,224 मामले और 74 मौतें हुई थीं। वर्ष 2024 में मामले घटकर 10,155 और मौतें 16 रह गईं। वर्ष 2025 में डेंगू के 3,902 मामले और केवल दो मौतें दर्ज की गईं। वहीं वर्ष 2026 में 6 जुलाई तक राज्य में डेंगू के केवल 176 मामले सामने आए हैं और सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि अब तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

चिकनगुनिया के मामलों में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2024 में 520 मामले दर्ज हुए थे, जो 2025 में घटकर 45 रह गए। जबकि वर्ष 2026 में 6 जुलाई तक पूरे राज्य में चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है।


Key Highlights

  • बिहार में 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई।

  • राज्य में 6 जुलाई तक चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया।

  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डेंगू-चिकनगुनिया नियंत्रण की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

  • सभी जिलों में 318 फॉगिंग मशीनों से चल रहा व्यापक अभियान।

  • जुलाई को पूरे राज्य में ‘एंटी-डेंगू माह’ के रूप में मनाया जा रहा है।


Bihar Dengue Update:पटना में भी तेजी से सुधरी स्थिति, फॉगिंग अभियान जारी

राजधानी पटना में भी डेंगू के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में जहां 8,600 मामले सामने आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या 5,033 और 2025 में घटकर 1,817 रह गई। इस वर्ष 6 जुलाई तक पटना में केवल 47 मामले दर्ज किए गए हैं और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्यभर में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए 318 फॉगिंग मशीनें सक्रिय हैं। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, नालंदा, पटना और भागलपुर जैसे संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फॉगिंग मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही टेक्निकल मैलाथियान सहित आवश्यक कीटनाशकों का पर्याप्त भंडारण भी किया गया है।

Bihar Dengue Update:जांच, इलाज और जागरूकता पर विशेष जोर

डेंगू की समय पर पहचान के लिए सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में NS1 ELISA और IgM ELISA जांच किट उपलब्ध कराई गई हैं। जिला अस्पतालों के लिए 62 NS1 ELISA किट का बफर स्टॉक मौजूद है और अतिरिक्त 200 किट की मांग भी भेजी जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी 2026 में संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया था। 18 जून को राष्ट्रीय क्लिनिकल गाइडलाइन सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई। संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस किया जा रहा है।

जुलाई माह को पूरे बिहार में ‘एंटी-डेंगू माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, घरों में पानी जमा नहीं होने देने और बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखें, पानी जमा न होने दें तथा बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।

Highlights

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...

Bihar Filariasis Mission को UN और WHO की सराहना, फाइलेरिया उन्मूलन...

बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने बिहार की उपलब्धि की सराहना की। चार जिलों ने पहली...