Bihar Election 2025: 6 सीट मिलने से मांझी हुए नाराज! बोले- ‘NDA को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा’

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है। नई दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद यह साफ हो गया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को कुल 6 सीटें मिली हैं। लेकिन इस फैसले से पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) नाराज नजर आ रहे हैं।

Bihar Election 2025: HAM ने घोषित किए 4 उम्मीदवार

मांझी ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि, “एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का फैसला हमें स्वीकार है, लेकिन हमारे महत्व को कम आंका गया है। इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़ सकता है।” हालांकि उन्होंने नाराजगी के बीच ही HAM ने 6 में से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है-

  1. इमामगंज (Imamganj) से दीपा मांझी
  2. बराचट्टी (Barachatti) से ज्योति देवी
  3. टेकारी (Tekari) से अनिल कुमार
  4. सिकंदरा (Sikandra) से प्रफुल्ल कुमार मांझी

वहीं बाकी दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Bihar Election 2025: NDA में सीटों का बंटवारा

  • BJP को 101 सीट
  • JDU को 101 सीट
  • LJP (रामविलास) को 29 सीट
  • RLM को 6 सीट
  • HAM को 6 सीट

Bihar Election 2025: बीजेपी के बिहार प्रभारी ने कहा

बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “NDA के सभी सहयोगी दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण किया है। इस बार बड़े भाई–छोटे भाई की भूमिका समाप्त कर दी गई है।” बीजेपी और जेडीयू दोनों को बराबर 101-101 सीटें मिलना इस बात का संकेत है कि गठबंधन में अब संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...