Bihar Election 2025: दरभंगा नगर थानाध्यक्ष पर जांच का आदेश, जन सुराज प्रत्याशी के आरोप पर एसएसपी ने लिया एक्शन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच दरभंगा में जन सुराज प्रत्याशी आरके मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। मिश्रा ने नगर थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दरभंगा पुलिस ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।

Bihar Election 2025: क्या हैं आरके मिश्रा का आरोप?

जन सुराज उम्मीदवार आरके मिश्रा ने आरोप लगाया था कि शिवाजी नगर इलाके में भाजपा समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर हटाने के दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई, लेकिन नगर थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Bihar Election 2025: दरभंगा पुलिस की सफाई

इस पर दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिश्रा के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 192/25 दर्ज कर लिया गया है, और मामले की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352, 176/3(5) और सार्वजनिक संपत्ति विकृतिकरण अधिनियम 1951 की धारा 127(ए) के तहत दर्ज किया गया है।

Bihar Election 2025: थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश

दरभंगा एसएसपी ने नगर थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (यातायात) को सौंपी गई है, जो मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट आने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा पुलिस ने कहा कि प्रशासन चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Bihar Election 2025: पहले चरण का मतदान अपडेट

शाम 5:30 बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में औसतन 60.18% मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक बेगूसराय में 67.32%, जबकि सबसे कम शेखपुरा में 52.36% वोटिंग हुई।

जिलावार मतदान प्रतिशत

बेगूसराय: 67.32%

समस्तीपुर: 66.65%

मधेपुरा: 65.74%

मुजफ्फरपुर: 65.23%

गोपालगंज: 64.96%

लखीसराय: 62.76%

सहरसा: 62.65%

सारण: 60.90%

खगड़िया: 60.65%

वैशाली: 59.45%

दरभंगा: 58.38%

नालंदा: 57.58%

सिवान: 57.41%

बक्सर: 55.10%

पटना: 55.02%

मुंगेर: 54.90%

भोजपुर: 53.24%

शेखपुरा: 52.36%

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img