Advertisment

Bihar election 2025: RJD और JMM नेताओं की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई बातचीत

Bihar election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है। इस दौरान राजद से तेजस्वी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी और जेएमएम से सुदिव्य कुमार सोनू और विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।

इस बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे और राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान किया था।

Bihar election 2025: दो चरणों में मतदान

चरणतारीख
पहला चरण मतदान6 नवंबर 2025
दूसरा चरण मतदान11 नवंबर 2025
मतगणना14 नवंबर 2025

Bihar election 2025: पहले चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 18 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • मतदान: 6 नवंबर

Bihar election 2025: दूसरे चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 21 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
  • मतदान: 11 नवंबर

Bihar election 2025 के अहम आंकड़े

  • कुल विधानसभा सीटें: 243
  • सामान्य: 203
  • दलित आरक्षित (SC): 38
  • जनजाति आरक्षित (ST): 2
  • कुल पोलिंग बूथ: 90712
  • प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोटर: 1,200
  • कुल पर्यवेक्षक: 243
  • पुलिस पर्यवेक्षक: 38 (प्रत्येक जिले के लिए एक)

Bihar election 2025: मतदाता विवरण

  • कुल पुरुष मतदाता: 3.92 लाख
  • कुल महिला मतदाता: 3.50 लाख
  • नए मतदाता (18+): 14 लाख
  • मतदाता सहायता हेल्पलाइन: 1950

Bihar election 2025: सुविधाएं और नई पहलें

  • बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सभी बूथों पर ग्राउंड फ्लोर पर मतदान केंद्र और रैंप की सुविधा
  • पोलिंग स्टेशन के बाहर मोबाइल जमा व्यवस्था
  • 22 वर्षों में पहली बार मतदाता सूची का शुद्धीकरण
  • 17 नई पहलें, जो आगे चलकर देशभर में लागू हो सकती हैं
  • बिहार चुनाव मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने की तैयारी

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...