बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया IAS का दर्जा

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा प्रदान किया। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद सभी अधिकारियों को साल 2025 बैच आवंटित किया गया। प्रमोट हुए अधिकारियों में वेजफेड के निदेशक डॉ. गगन, पूर्णिया के डीडीसी अंजनी कुमार और जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत विधु भूषण भी शामिल हैं। इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में खुशी का माहौल है।

Health Department Add 9 22Scope News

बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को IAS में प्रोन्नत किया गया है

बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 11 जून 2026 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इन अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत आईएएस कैडर आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ और महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

प्रमोशन पाने वालों में कौन-कौन शामिल?

प्रमोशन पाने वालों में वेजफेड के निदेशक डॉ. गगन, पूर्णिया के उप विकास आयुक्त (DDC) अंजनी कुमार, जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत विधु भूषण चौधरी समेत कई अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत इन अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा का दर्जा मिलने से प्रशासनिक महकमे में खुशी का माहौल है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह चयन सूची वर्ष 2025 में उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध तैयार की गई है।

IAS Officer 22Scope News

क्रमांक – अधिकारी का नाम – जन्म तिथि

1. सुरेंद्र राय – 30.12.1968
2. सुधांशु कुमार चौबे – 14.09.1969
3. मृणायक दास – 13.08.1970
4. मनोरंजन कुमार – 19.02.1970
5. विकास कुमार – 24.12.1970
6. डॉ. गगन – 25.07.1971
7. अंजनी कुमार – 15.07.1970
8. मो. एजतबा हुसैन – 04.04.1969
9. रजनीश कुमार – 01.12.1972
10. विधु भूषण चौधरी – 03.01.1969
11. मो. वसीम अहमद – 01.05.1971
12. कृत्यानंद रंजन – 14.11.1969
13. मो. राशिद आलम – 11.11.1969
14. इबरार अहमद खान – 05.06.1969
15. मनोज कुमार – 25.01.1969
16. हेमंत कुमार सिंह – 03.03.1970

कब तैयार हुई थी लिस्ट

आपको बता दें कि सूची को 21 मई 2026 को तैयार किया गया था और 11 जून 2026 को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके बाद सभी 16 अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रोन्नत करने की अधिसूचना जारी की गई। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आईएएस बनने के बाद इन अधिकारियों को राज्य और केंद्र स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में एक साथ कई IAS अफसरों का हुआ तबादला, दीपक कुमार बने गवर्नर के प्रधान सचिव

Saffrn

Trending News

बोकारो में चल रहा था ‘सीक्रेट बिजनेस’, पुलिस की दबिश से...

Bokaro News: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, बोकारो पुलिस ने भारी मात्रा में इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL) और बीयर...

ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी पुलिस ने 108 खोए-चोरी हुए मोबाइल किया...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img