Advertisement
Advertisement

‘पत्रकारों को सुरक्षा देने में नाकाम है बिहार सरकार’

लखीसराय : शहर के नया बाजार आरलाल कॉलेज के समीप सम्राट अशोक भवन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार सम्राट ने की। समारोह का उद्घाटन डीएम अमरेंद्र कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, एसडीओ डॉ. निशांत राज, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, ऑल बिहार को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह वरीय शाखा प्रबंधक विपिन कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद सेराज अहमद कुरैशी व मुख्य अतिथि गंगेश गुंजन, एसके राजीव, पीके आजाद व वरीय अधिवक्ता कुमारी बबीता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता व राजेश कुमार ने की।

DM Lakhisarai 1 22Scope News

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उद्घाटन कर्ता सह डीएम अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारिता एक जुनून है, लेकिन इसमें भी सोच समझकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवोदित पत्रकारों से कहा कि बायस्ड होकर खबर नहीं करें, दोनों पक्षों की बातों को भी अपने खबरों में समाहित करें। जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी। मुख्य अतिथि गंगेश गुंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को हक और अधिकार के लिए पत्रकारों की एकजुटता जरूरी है। समाज में शांति स्नेह और सद्भाव के साथ खबरों की वास्तविकता आम और आवाम के बीच परोसने की जरूरत है। जनता के बीच विश्वास पैदा कर सरकार से अपने हक और हुकूक के लिए पत्रकारों को लड़ना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि सह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद ने वर्तमान परिस्थिति में पत्रकारों के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि आये दिन पत्रकार पर हमले किये जा रहे हैं तथा सरकार पत्रकार को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। सरकार द्वारा समय-समय पर पत्रकारिता पर कुठाराघात किया जा रहा है, जिससे पत्रकारों में घोर निराशा है।

DM Lakhisarai 2 22Scope News

स्वागत गान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पवन बिहारी एंड ग्रुप द्वारा स्वागत गान से की गई। इसके बाद पत्रकार के सम्मान का दौर शुरू हुआ। इससे पूर्व आंगतुक अतिथियों को एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बुके देकर व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट, लखनऊ से आए अनवारूल हक, नेपाल से आये इश्तियाक अहमद, डीएनएम न्यूज के संपादक पीके आजाद, रफ्तार मीडिया पटना के मदन गुप्ता, राजीव रंजन उपाध्याय, केवल सच के प्रबंध संपादक अरुण बंका, इटीवी भारत पटना के कुंदन कुमार, नवबिहार के संपादक अमरजीत मौआर, न्यूज 22 स्कोप के बिहार संपादक एसके राजीव, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कमालिया, सह कोषाध्यक्ष अजीत कुमार केशरी, प्रदेश महासचिव के एम राज, चंदन वर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, पंकज झा, राकेश कुमार सिंह, सुधांशु रंजन शुक्ला, रफ्तार मिडिया से आशीष कुमार, दिपक कुमार, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, राजीव मुरारी सिन्हा, सुधाकर पाण्डेय, रामायण सिंह राजपूत, अमलेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, मनीष गुप्ता, कुमार हिमांशु, अजय कुमार झा, देव कुमार, दिवाकर सिंह रामपुरिया, भोला यादव, चांद किशोर यादव, जेपी सिंह, चंदन कुमार मिश्रा, के आलावे नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिवशंकर राम, रविशंकर सिंह अशोक,नेशनल चैम्बर आँफ काँमर्स के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद नूतन विपिन, रंजय सिंह, शिक्षाविद रंजन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आर्य, प्रेमचंद कुमार, सिकंदर विद्यार्थि, प्रकाश मंडल, रंजन पासवान, अरविंद कुमार, रामाशीष बिंद, धर्मदेव चौधरी और अमन कुमार के अलावा आदि उपस्थित थे।

DM Lakhisarai 3 22Scope News

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...