Buxar में पत्रकारों ने खेली होली, चार पत्रकारों को किया गया सम्मानित

बक्सर: होली पर्व का खुमार छाने लगा है और इसे लेकर जगह जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में Buxar में एक होली मिलन समारोह के दौरान चार पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने जम कर होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई भी दी।

Buxar में स्थित एक निजी होटल में बक्सर पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में डुमरांव के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार सिंह, इटाढ़ी के प्रेमनाथ डूबे, धर्मेंद्र पाठक और महिला पत्रकार प्रतिमा भरद्वाज को पत्रकार भूषण सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें – RRR: कम है तो यहां से ले जायें, अधिक है तो यहां पर दे जाएं, गया नगर निगम की अनोखी पहल…

इस दौरान समारोह की अध्यक्षता कर रहे Buxar पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा कि सम्मान समारोह वर्ष 2008 से हर वर्ष आयोजित किया जाता है और पत्रकारिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के चार पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये जिले के पत्रकारों में एक नया जोश भरने की कोशिश की गई है ताकि सभी लोग पूरे वर्ष नए जोश और उमंग के साथ अपना काम ईमानदारी से निर्वहन कर सकें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Gaya: हथकड़ी पहने हाथों से लिया शिक्षक नियुक्ति पत्र, 18 महीने से जेल में बंद हैं बिपिन

Buxar से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...