पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ, बागवानी और तकनीक से किसानों व युवाओं की आय बढ़ाने पर जोर।
Bihar Green-Tech Conclave 2026 पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में शनिवार से राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव 2026 का आगाज हुआ। 23 मार्च तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव का आयोजन कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा किया गया है। “परंपरा से प्रगति तक” थीम पर आधारित यह आयोजन राज्य में बागवानी क्षेत्र का पहला राष्ट्रीय स्तर का कॉन्क्लेव है, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ, किसान, वैज्ञानिक और व्यवसायी एक मंच पर जुटे हैं।
Bihar Green-Tech Conclave 2026:बागवानी से किसानों और युवाओं को नए अवसर
उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन और बागवानी को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को नई तकनीकों से जोड़ते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। बागवानी क्षेत्र में युवाओं के लिए भी रोजगार के व्यापक अवसर मौजूद हैं, जिससे गांवों में ही रोजगार सृजन संभव हो रहा है।
Key Highlights:
पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ
23 मार्च तक चलेगा तीन दिवसीय आयोजन
बागवानी और तकनीक के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
देशभर के विशेषज्ञ, किसान और वैज्ञानिक एक मंच पर जुटे
युवाओं के लिए कृषि और बागवानी में नए रोजगार के अवसर
Bihar Green-Tech Conclave 2026:ग्रीन टेक्नोलॉजी से बदल रही खेती की तस्वीर
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार नर्सरी और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि खेती में मशीनों और आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ने से उत्पादकता और आय दोनों में सुधार हुआ है। उन्होंने किसानों और युवाओं से अपील की कि वे कृषि और बागवानी में हो रहे नवाचारों को अपनाकर अपने भविष्य को मजबूत करें।
Bihar Green-Tech Conclave 2026:राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार हुआ आयोजन
कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि बिहार में पहली बार इस तरह का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कृषि, बागवानी और तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करना है। बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने इसे कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि इस आयोजन में देश के प्रमुख नर्सरी संचालक, कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विशेषज्ञ, किसान और व्यवसायी शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के किसानों को नई दिशा मिलेगी।
Highlights


