पटना के ज्ञान भवन में 13वीं बिहार उद्यमिता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कृषि व उद्योग मंत्री हुए शामिल

पटना : पटना के ज्ञान भवन में आज यानी 21 मार्च को 13वीं बिहार उद्यमिता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य के 534 प्रखंडों से आए उद्यमियों को सम्मानित किया गया। ‘गांव से ग्लोबल तक’ थीम पर आधारित इस सम्मेलन में उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

उद्योग मंत्री और कृषि मंत्री ने संयुक्त रूप से एक पुस्तक का भी विमोचन किया

इस मौके पर उद्योग मंत्री और कृषि मंत्री ने संयुक्त रूप से एक पुस्तक का भी विमोचन किया। वहीं बिहार उद्यमी सम्मान समारोह के तहत सफल उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उन्हें रोजगार सृजन को आगे बढ़ाने के लिए 22 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में नाबार्ड, उद्योग विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ramkripal Yadav 1 1 22Scope News

534 ब्लॉकों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर सरकार का लक्ष्य है – उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल

उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि 534 ब्लॉकों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर सरकार का लक्ष्य है। उद्योग मंत्री ने कहा कि नए स्टार्टअप और उद्यमियों को सीड फंडिंग के जरिए मजबूत किया जाए, ताकि घर-घर तक रोजगार पहुंच सके और युवा आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्रियों के द्वारा कई लाभार्थी को सम्मानित भी किया गया।

Ramkripal Yadav 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रामनवमी से चैती छठ की तैयारियां तेज, मेलों के लिए 1.63 करोड़ मंजूर

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...