इथेनॉल उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो चुका है बिहार – शाहनवाज हुसैन

गोपालगंज : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर में वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड के नवनिर्मित ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का दौरा किया। अनाज से हो रहे इथेनॉल उत्पादन की पूरी प्रक्रिया देखी। वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड के 167.5 किलोलीटर प्रतिदिन इथेनॉल उत्पादन क्षमता के प्लांट ने तीन दिन पहले से ही यानी 18 सितंबर 2023 से इथेनॉल का कमर्शियल उत्पादन शुरु कर दिया है।

इथेनॉल उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो चुका है बिहार

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के उद्योग मंत्री रहते हुए वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड पहली कंपनी थी। जिन्होंने बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति लाए जाने के बाद ग्रेन बेस्ड इथेनॉल उत्पादन प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया था। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज के प्लांट में इथेनॉल का उत्पादन होता हुआ देखना काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 15 ऐसे इथेनॉल प्लांट्स बनकर लगभग तैयार हैं और कईयों ने कमर्शियल उत्पादन शुरु कर दिया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस काम को शुरु किया था, उसे पूरा होता हुआ देखना काफी सुखद होता है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज बिहार Ethanol Production में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

नागालैंड नंबर के कंटेनर से एक क्विंटल गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...