मोदी 3.0 में बिहार के मंत्रियों को मिला ये विभाग जानिये…

पटना : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नई सरकार बन गई है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी आज यानी नौ जून को सरकार बनायी। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा। शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के सभागार में आयोजन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को शपथ दिलवायीं थी। आज यानी 10 जून को मोदी 3.0 की पहली बैठक शाम को दिल्ली में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। साथ ही मोदी कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

इस बीच कल बिहार के चार मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली थी जबकि चार राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने वाले सबसे बुजुर्ग नेता व हम के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, बीजेपी से गिरिराज सिंह, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद संतीश चंद्र दुबे, मुजफ्फरपुर से जीते हुए सांसद राजभूषण चौधरी, उजियारपुर से बीजेपी के सांसद नित्यानंद राय और जदयू कोटे राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी।

बिहार के मंत्रियों का सीटों का बंटवारा
केंद्रीय मंत्री

जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया है। वहीं गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री बनाया गया है। राजीव रंजन(ललन) सिंह पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बने। चिराग पासवान को खेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाए गए हैं।

राज्य मंत्री

सतीष चंद्र दुबे को कोल एवं माइंस को प्रभार मिला है। राजभूषण चौधरी को जल शक्ति का प्रभार मिला है। रामनाथ ठाकुर को कृषि विभाग का प्रभार मिला है। वहीं नित्यानंद राय को फिर से गृह विभाग का प्रभार मिला है।

यह भी पढ़े : Breaking : मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का हुआ बंटवारा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img