बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू की बड़ी कार्रवाई ,परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयबर्धन गुप्ता हिरासत में
Patna–बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने परीक्षा केन्द्र पर तैनात बड़हरा,
बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को हिरासत में ले लिया है.
जयबर्धन गुप्ता को बड़हरा स्थित उनके आवास से हिरासत लिया गया है.
इनकी नियुक्ति परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट के रुप में की गयी थी.
बता दें कि वीर कुंवर सिंह कॉलेज, आरा में बीपीएससी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने की
शिकायत की थी. परीक्षार्थियों का आरोप था कि प्रश्न पत्र परीक्षा के पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,
साथ ही कुछ परीक्षार्थियों को समय से पहले अलग रुप में बैठाकर प्रश्न पत्र दे दिया गया था.
परीक्षार्थियों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत परीक्षा प्रबंधक से की गयी तो तब उन्हे न सिर्फ डराया
धमकाया गयाा ,बल्कि यह भी कहा गया कि यह सब कुछ आपकी भलाई के लिए किया गया है,
जिससे की आपको कोई असुविधा नहीं हो.
उसके बाद परीक्षार्थियों के द्वारा जबरदस्त बवाल काटा गया था.
परीक्षार्थियों के द्वारा हंगामा किये जाने पर इसकी जांच की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गयी थी.
इस मामले में पहली गिरफ्तारी परीक्षा केन्द्र पर तैनात मजिस्ट्रेट जयवर्धन गुप्ता की हुई है.
रिपोर्ट- शक्ति
BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में पूछताछ
40 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना, देखें कैसे करें आवेदन
Highlights


