बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा कल से, चयन पर्षद के साथ EOU ने जारी किया…

205
बिहार
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा कल से, चयन पर्षद के साथ EOU ने जारी किया...
Advertisment

पटना: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा 16 जुलाई से 23 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त को की जाएगी। सिपाही भर्ती परीक्षा रखी के विभिन्न जिलों में 627 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएग। 19838 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रतिदिन एक पाली 12 बजे से 2 बजे के बीच की जाएगी।

Advertisment

कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ जहां परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो दूसरी तरफ परीक्षा कक्ष में भी कदाचार रोकने के लिए सीसीटीवी और जैमर लगाया जा रहा है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक तरफ जहां केंद्रीय चयन पर्षद में कई गाइडलाइंस जारी किया है तो दूसरी तरफ EOU भी पूरी तरह सतर्क है और एडवाइजरी जारी की है।

केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा जारी गाइडलाइंस

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध पहचान पत्र दिखाना आवश्यक होगा। परीक्षा केंद्र में आवश्यक वस्तुओं के अलावा कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा खत्म होने के बाद, जब तक OMR शीट को सील नहीं किया जाएगा, तब तक कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा। परीक्षा में OMR शीट भरने के लिए पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार को अपने साथ कोई भी पेन, पेंसिल या अन्य लेखन सामग्री लाने की अनुमति नहीं है।

EOU की तरफ से जारी एडवाइजरी

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बिहार EOU भी चौकन्ना है। EOU ने परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए साइबर अपराधियों और परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों से बचने की सलाह दी है। EOU ने एक हेल्पलाइन नंबर 8544428404 जारी किया है जिस पर परीक्षा के पहले, बाद में या परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना दी जा सकती है।

youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नौकरी मांगने वाला नहीं, देने वाला बनेगा बिहार, बिहार आईडिया फेस्टिवल में…

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates