पटना : विगत दिनों दानापुर व्यवहार न्यायालय में कैदी की हुई हत्या की घटना ने एक तरफ जहां कोर्ट की सुरक्षा पर एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं अब दूसरी तरफ बिहार पुलिस मुख्यालय ने पटना उच्च न्यायालय समेत सभी जिलों के व्यवहार न्यायालयों की सुरक्षा को और सख्त करने जा रही है। इस बात की जानकारी आज एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने दी।
इन्होंने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के तरफ से गत महीने कोर्ट की सुरक्षा को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए गए थे। उस पर काम किया जा रहा है। कोर्ट की सुरक्षा के लिए जो कमिटी गठित की गई है उस कमिटी ने सभी मानको को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ने की दिशा में कम कर रही है। राज्य के दो कोर्ट की सुरक्षा मानक सीआईएसएफ के द्वारा तय किया जाना है। जिस पर काम किया जा रहा है। बहुत जल्द हम लोग राज्य की सभी कोर्ट को पूरी तरफ सुरक्षित कर लेंगे।
एडीजी ने कहा कि जो घटना दानापुर कोर्ट में हाल ही में घटी है उसकी आगे पूर्णवृति नहीं होगी। इस दौरान एडीजी ‘लॉ एंड ऑर्डर’ संजय सिंह ने यह भी बताया कि पिछले दस वर्षों के दौरान राज्य भर के विभिन्न न्यायालय कैंपस में हत्या की घटना हुई है। जिसमें क़ैदी के साथ हमारे पुलिसकर्मी भी शाहिद हुए है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















