दानापुर : दानापुर कोर्ट में कल यानी शुक्रवार को हुए घटना के बाद आज कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही कोर्ट में आने जाने वाले लोगों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। बता दें कि कल दानापुर व्यवहार न्यायालय में अपराधियों ने घुसकर कोर्ट परिसर में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशी के लिए बेऊर जेल से आए कैदी की दानापुर कोर्ट कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कैदी छोटे सरकार को अपराधियों ने गोली मारी है। विचाराधीन कैदी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरपुर से छोटे सरकार की हत्या करने के लिए शूटर आए थे। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने जानकारी दी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















