Commercial Advertisment

Bihar Politics : लालू की जमानत पर राजद के जश्न पर बीजेपी का तंज

पटना : डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को

झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है.

इसके बाद राजद ने जश्न मनाया. वहीं राजद के जश्न पर बीजेपी ने तंज कसा है.

shyam rajak 22Scope News

राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा है कि आज का दिन काफी शुभ है.

एक तरफ पवित्र रमजान का महीना चल रहा है

दूसरी तरफ आज लालू आवास पर दावते इफ्तार का कार्यक्रम है.

आज के दिन ही माननीय न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दी है.

हम हमेशा न्यायालय के आदेश का पालन करते रहे हैं और करते रहेंगे.

हम सभी को धन्यवाद देते हैं कि लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है

और पवित्र रमजान के महीने में निश्चित तौर पर जमानत मिलना और भी खुशी की बात है.

बिहार की राजनीति में नहीं पड़ेगा कोई असर- बीजेपी

bjp 1 22Scope News

लालू प्रसाद यादव को मिले जमानत के बाद आरजेडी परिवार में खुशी की लहर है. वहीं बीजेपी ने इस मामले पर तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता अफजल शम्सी ने कहा है कि वह तो रूटीन जमानत है. लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने से बिहार की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

बता दें कि शुक्रवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली. अदालत ने एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है. लालू यादव को डोरंडा कोषागार मामले में 21 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी.

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में हुई सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में अभियुक्त लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली है. हाईकोर्ट में लालू यादव को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है.

हाईकोर्ट ने सीबीआई की दलीलें को किया खारिज

इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने लालू यादव को ज़मानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने लगभग 40 महीने जेल में गुजारी है जो आधी सजा 30 महीने से भी अधिक है. हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद लालू यादव को बड़ी राहत मिली है. वहीं इससे पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई की दलीलें को खारिज कर दिया. अदालत ने ज़मानत के लिए यह शर्त रखी है कि लालू यादव को सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा के साथ मुकर्रर किए गए जुर्माना राशि 10 लाख कोर्ट में जमा करनी होगी.

रिपोर्ट: शक्ति

बच्चों की बेबसी पर सीएम की पहल, अब जाम में नहीं फंसेगी स्कूल बसें, एम्बुलेंस की तरह क्लियर होगा रास्ता

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...