Advertisement
Advertisement

Bihar Solar Scheme 2026: मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना 2026 का शुभारंभ, भोजपुर के 434 उपभोक्ताओं को मिला अनुदान

Bihar Solar Scheme 2026: बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना, 2026 का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। योजना के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से जुड़े भोजपुर जिले के 434 आवासीय उपभोक्ताओं के खातों में अनुदान राशि का हस्तांतरण किया गया। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम, बोर्ड कॉलोनी, शास्त्रीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। भोजपुर में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित हुआ। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना, घरेलू बिजली खर्च कम करने में सहायता देना और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹98 हजार तक की वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र आवासीय उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर संयंत्र लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से अधिकतम 98 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना के माध्यम से परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे घरेलू बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी कदम बढ़ेगा।ऊर्जा विभाग के अनुसार, रूफटॉप सोलर से बिजली खर्च में कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में सहायता मिल सकती है।

नौ लाभुकों और सोलर वेंडरों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान नौ लाभुकों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित लाभुकों में सत्यदेव वशिष्ठ, बबन चौधरी, जय किशोर राय, उमा शंकर तिवारी, निरंजन प्रसाद, रानी श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, अमित कुमार और विभा देवी शामिल रहीं। इन लाभुकों का संबंध अमीरचंद कोठी, कतीरा, गोड़ना रोड, मौलाबाग, शिवगंज, अबरपुल और नवादा, आरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से है। इसके अलावा सर्वाधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले सोलर वेंडरों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मां इलेक्ट्रिकल्स, सन ग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, भोजपुर इंटरप्राइजेज, इनर्जीक्लोन मर्चेंटाइल प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहे।

जिले में समिति करेगी योजना की निगरानी

मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति योजना से जुड़े आवेदन, सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन, ऋण स्वीकृति, निरीक्षण और प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी। योजना को पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचाने के लिए सोलर शिविर, जागरूकता अभियान और ऋण मेले आयोजित किए जाने का भी प्रावधान है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी मिल सकेगी।

पंचायत और वार्ड स्तर पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन

नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के शहरी वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन की व्यवस्था भी की गई है। यह प्रावधान 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत निधि की उपलब्धता के अधीन लागू रहेगा। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा के विस्तार और अधिक संख्या में सोलर संयंत्र स्थापित करने को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Bihar Solar Scheme 2026 2

भोजपुर में सौर ऊर्जा को मिलेगी नई गति

जिले में सैकड़ों आवासीय उपभोक्ताओं को अनुदान राशि मिलने से भोजपुर में सौर ऊर्जा के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह ‘टाइगर’, संदेश विधायक राधाचरण साह और शाहपुर विधायक राकेश रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भोजपुर के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। ऊर्जा विभाग ने नागरिकों से रूफटॉप सोलर अपनाकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली खर्च कम करने की दिशा में आगे आने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Santali Cinema National Film Award: संताली सिनेमा ने रचा इतिहास, रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...