Bihar Special Bus : दिव्यांगों के लिये चलेगी स्पेशल बस, मिलेगी ये सुविधायें

Bihar Special Bus : दिव्यांगों के लिये चलेगी स्पेशल बस, मिलेगी ये सुविधायें

22 Scope News Desk : बिहार सरकार एक से एक लोकोपयोगी घोषणायें कर रही है। जिसमें महिलाओं के लिये पिंक बस सेवा की शुरूआत के बाद विकलांग जनों के लिये विशेष बस सेवा की योजना पर काम हो रह है। दिव्यांगों की सहुलियत का ध्यान रखते हुये कम ऊँचाई वाली सीटें,ऑडियो अलर्ट के अलावा कई अन्य सुविधायें मिलेंगी।

कुल 23 लाख विकलांगों को मिलेगा फायदा

समाज कल्याण विभाग के रिक्वेस्ट पर परिवहन विभाग जल्द ही कवायद शुरू करने वाली है। बिहार में कुल 23 लाख के आसपास विकलांगों की संख्या है जिसकों लेकर समाज कल्याण विभाग ने उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुये स्पेशल बस चलाये जाने की बात कही है।

बैठक में यह भी कहा गया कि अभी जो बसें चलाई जा रही है, उसमें दिव्यांगों के लिये सीटें आरक्षित होती है, लेकिन सामान्य बसों में यात्रा करने में उन्हें काफी परेशानी होती है। ऐसे में जिस तरह से महिलाओं के लिये पिंक बसें चलाई जा रही है। वैसे ही दिव्यांगों के लिये स्पेशल बसें चलाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इसे लेकर टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है।

स्पेशल बस में दिव्यांगों को मिलेगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही इस स्पेशल बस में दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, व्हीलचेयर के लिये बस में काफी जगह होगी। इसके साथ ही सीढ़ी वाला प्रवेश नहीं होगा, कम हाइट वाली सीटें रहेंगी, ऑडियो अलर्ट और हैंडरेल जैसी फैसिलिटी उन्हें मिलेगी।

बस पड़ाव पर दिव्यांगों के अनुरूप व्यवस्था में होगा बदलाव

बस स्टॉप्स को भी इस सेवा के अनुरूप ढाला जाएगा, ताकि चढ़ने-उतरने में कोई असुविधा न हो। अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख बस अड्डों को इन रूट्स से जोड़ा जाएगा, जहां दिव्यांगों और बुजुर्गों की आवाजाही ज्यादा होती है। परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जो पर्यावरण के साथ-साथ कम शोर और सुगमता प्रदान करेंगी।

नीतीश सरकार का सराहनीय प्रयास 

नीतीश सरकार की यह पहल राज्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। पहले से चल रही मुफ्त यात्रा सुविधाओं को मजबूत करते हुए यह नई सेवा दिव्यांगों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देगी। विभागीय बैठकों में इस पर लगातार चर्चा हो रही है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर बसों का परिचालन शुरू करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़े :  प्रेम-प्रसंग में 9वीं के छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या, प्रेमिका के बुलाने पर गया था सुजीत

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...