बिहार में सवर्णों के लिये बड़ी खबर, EWS अभ्यर्थियों की बढेगी उम्र सीमा

बिहार में सवर्णों के लिये बड़ी खबर, EWS अभ्यर्थियों की बढेगी उम्र सीमा

Upper Cast Community Updates : बिहार में सवर्ण समाज के लिये बड़ी खबर है। सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लेकर सरकार के समक्ष कई अहम सिफारिशें की गई है। इन सिफारिशों का उद्देश्य उच्च जाति के गरीबों को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के बहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितों की करेगा रक्षा

सवर्ण समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा के लिये गठित राज्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी दी है। अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह न बताया कि सवर्ण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिये ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

EWS कैटोगरी के पुरूष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 40 करने की सिफारिश

आयोग के द्वारा सरकारी नौकरी में EWS कैटोगरी के पुरूष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा में बदलाव की सिफारिश की है। आयोग ने अधिकतम आयु सीमा को 37 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष करने का सुझाव दिया गया है। आयोग का मानना है कि अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलती है, जबकि ईडब्ल्यूएस पुरुष इस लाभ से वंचित रह जाते हैं। वर्तमान में ईडब्ल्यूएस महिलाओं के लिए सीमा पहले से ही 40 वर्ष है, इसलिए पुरुषों के लिए भी इसे समान करने की मांग की गई है।

स्वरोजगार के लिये बनेगा वित्त आयोग

सवर्ण समाज के स्वरोजगार को बढावा देगा वित्त निगम बेरोजगारी दूर करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित निकाय बनाने का प्रस्ताव है। इस निगम के माध्यम से सवर्ण समाज के गरीबों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। निगम युवाओं के बिजनेस आइडिया का आकलन करेगा और योग्यता के आधार पर आर्थिक सहयोग देगा।

ये भी पढे :  BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तख्त पटना साहिब में मत्था टेका

 

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...