बिहार राज्य विद्यालय बैडमिंटन बालिका प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा बिहार राज्य विद्यालय बैडमिंटन बालिका प्रतियोगिता 2024 – 25 का आयोजन मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम प्रांगण स्थित खेल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश कुमार ने खुद बैडमिंटन खेल कर खिलाड़ियों का काफी उत्साहवर्धन किया।

इस बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के 32 जिला के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। आगामी 25 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा। इसमें विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन खेल में भाग लेंगे। जिलाधिकारी ने पत्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। बिहार सरकार लगातार ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़े : खेल को भी करियर बनाएं युवा – जिलाधिकारी

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...