बिहार STF को मिली बड़ी कामयाबी, पांडव गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने पांडव गिरोह का सरगना संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तारी हुई है। संजय सिंह 50 हजार का इनामी अपराधी है। जहानाबाद में एक ही दिन चाचा और भतीजा की हत्या कर दी थी। अभिराम शर्मा और भतीजे दिनेश शर्मा की हत्या का भी आरोपी है। हत्या, लूट और रंगदारी सहित कई संगीन मामलों का संजय सिंह आरोपी रहा है।

आपको बता दें कि धनरूआ के नीमा निवासी पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को पटना एसीएफ की टीम ने आज सुबह रांची में गिरफ्तार कर लिया। हाल में ही दानापुर कोर्ट के अंदर जिस कुख्यात अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को गोली मारी गयी थी। वह इसी पांडव गिरोह का सदस्य था।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: