Ranchi: पति-पत्नी के बीच विवाद में मासूम की क्या गलती

पापी पिता ने ले ली मासूम की जान, काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

मृतक के दादा का आरोप- मेरे बेटे का दूसरे लड़की के साथ था अवैध संबंध

रांची : मासूम की क्या गलती- राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला

देनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक पत्थर दिल पिता ने अपनी ही

15 माह की बच्ची को जिंदा धुर्वा डैम में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

वो बच्ची जिसने अभी ठीक से पापा कहना भी नहीं सीखा था, उस मासूम को निर्दयी पिता ने

डैम में फेंक कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की वजह पति पत्नी का विवाद और शक बना.

mout1 22Scope News

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

इस मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी पिता अमित को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि जगन्नाथपुर थाने में बच्ची के चोरी होने की शिकायत की गई. जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई. सीसीटीवी को खंगाला गया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आया.

ssp 22Scope News

पुलिस को पूछताछ में पता चला- दोनों के बीच नहीं है अच्छे संबंध

इसके बाद पति पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की पति पत्नी के रिश्ते में एक बड़ी दरार है. दोनों का रिश्ता इतना खराब हो चुका है की मामला तलाक तक पहुंच गया है. पुलिस को जब घटनाक्रम का पता चला तब होश उड़ गए.

घटना सुन पुलिस के भी उड़ गये होश

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित ने 4 नवंबर को अपनी बच्ची को लेकर धुर्वा डैम गया, और फिर बच्ची को डैम में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित तब तक डैम में खड़े होकर बच्ची को देखता रहा जबतक उसकी मौत न हो गई हो. जब मासूम बच्ची की मौत गई उसके बाद वहां से वो भाग निकला. घटना के बाद बच्ची की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

mout12 22Scope News

मृतक मासूम के दादा ने लगाया गंभीर आरोप

इस घटना के संबंध में मासूम के दादा ने अपने ही बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी अमित का दूसरे लड़की के साथ अवैध संबंध है. जिसको लेकर पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था. मासूम के दादा ने कहा कि गांव में मेरे बेटा ने कहा कि मेरी नौकरी लग गई, इसलिए हमलोग अब रांची में ही रहेंगे. उसने वादा किया कि अब हमदोनों में विवाद नहीं होगा. उसके बाद अचानक आरोपी अमित ने अपनी बेटी को देर रात उठाकर ले गया और धुर्वा डैम में फेंक दिया. जिसकी खबर परिवार में किसी को नहीं चला.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...