पंचायती के दौरान हिंसक झड़प, दो महिला समेत 6 लोग घायल

धनबाद : पंचायत के दौरान हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के कुबड़ी टांड गांव की है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया. वहीं घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया. इस घटना एक घायल महिला की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है. सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां इनलोगों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में घर से भागे जोड़े के वापस आने पर गांव में पंचायत हो रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

बस डिपो का हाई प्रोफाइल मुद्दा फिर गरमाया, दोनों पक्ष हुए हिंसक

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...