Advertisment

8 सूत्री मांगों को लेकर बिहार छात्र संघ का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका

पटना : बिहार छात्र संघ की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर आज राजभवन मार्च निकाला गया, जो कारगिल चौक से शुरू होकर जेपी गोलंबर तक पहुंचा। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही वाटर कैनन और राइट कंट्रोल व्हीकल भी मौजूद हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

छात्रों की प्रमुख मांगों में चार वर्षीय बीएड में व्याप्त अराजकता को रोकने, पीजी तक छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने के राज्य सरकार के आदेश का पालन सुनिश्चित करने, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में राजभवन कार्यालय खोलने और छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग शामिल हैं। इसके अलावा, छात्रों ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बंद पड़े छात्रावासों को पुनः चालू करने की भी मांग उठाई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस द्वारा इसे नियंत्रित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: रांची के बेटे को...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निवासी और वरिष्ठ...