डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस ने डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा कर दिया है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पिछले 22 अक्टूबर को डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर औरंगाबाद से दो कॉन्ट्रैक्ट किलर चांद और अभिषेक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार पिस्तौल भी बरामद किया गया है। कॉन्ट्रैक्ट किलर चांद और अभिषेक 2011 से ही सक्रिय अपराधी के तौर पर पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए हैं। मामले का खुलासा पटना के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी।

यह भी पढ़े : पटना जिला का अपराधी व बालू माफिया श्रवण कुमार गिरफ्तार

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...