बिहारः गंगा नदी में निर्माणाधीन पुल दूसरी बार गिरा, भागलपुर और खगड़िया को जोड़ेगा यह पुल

बिहारः भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर गिर गया है. कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया. पुल का 500 मीटर हिस्सा नदी में गिरा. इस फोरलेन पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही है. रविवार होने कारण काम नहीं चल रहा था. अभी तक किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है. इससे पहले 29 अप्रैल 2022 की रात भी इस पुल के 36 स्पैन ढह गए थे. यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था.

भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद लोगों के बीच भगदड़

bridge 22Scope News

जानकारी के अनुसार ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था. इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था.

 

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...