Bihar Tourism: विदेशी पर्यटकों में देश में 9वें स्थान पर बिहार, Home Stay योजना से 20 लाख रोजगार का दावा

बिहार पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आगमन में बिहार देश में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। होम स्टे योजना से 20 लाख रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।


Bihar Tourism पटना: बिहार पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में बिहार अब देश में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक स्थलों के विकास और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री होम स्टे योजना के माध्यम से 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Bihar Tourism: हर जिले में खुलेगा क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, धार्मिक पर्यटन पर विशेष फोकस

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, यात्रा मार्ग, परिवहन और अन्य सुविधाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में एक-एक क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बन रहा मां जानकी मंदिर निर्धारित तीन वर्षों के भीतर पूरा कराया जाएगा। वहीं विष्णुपद कॉरिडोर और महाबोधि-गया, राजगीर-नालंदा कॉरिडोर के विकास का मास्टर प्लान तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इन परियोजनाओं का विकास केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2 योजना के तहत किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि राज्य योजना मद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1301 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई नई परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Key Highlights:

  • विदेशी पर्यटकों के आगमन में बिहार देश में 9वें स्थान पर पहुंचा।

  • मुख्यमंत्री होम स्टे योजना से 20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना।

  • सभी जिलों में क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय खोलने की तैयारी।

  • पुनौरा धाम, विष्णुपद कॉरिडोर और महाबोधि-राजगीर-नालंदा कॉरिडोर पर तेजी से काम।

  • श्रावणी मेले में पहली बार ड्रोन शो, लेजर शो और संगीतमय वाटर फाउंटेन की व्यवस्था।


Bihar Tourism: पांच वर्षों में नौ गुना बढ़े पर्यटक, विदेशी सैलानियों में भी बड़ा इजाफा

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2020 में बिहार आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 59.52 लाख थी, जिसमें 3.08 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे।

वहीं वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 6.62 करोड़ से अधिक हो गई। इनमें 6.54 करोड़ देशी और 7.43 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे।

वर्ष 2026 में मई तक ही बिहार में 3.42 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 5.50 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इसी उपलब्धि के साथ विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में बिहार देश में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।

Bihar Tourism: टूरिस्ट गाइड को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, गया से बैंकॉक की सीधी उड़ान जल्द

पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा ने बताया कि बोधगया सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विदेशी पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए स्थानीय टूरिस्ट गाइड को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राजगीर स्थित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में 50 गाइड के पहले बैच का प्रशिक्षण 23 से 25 जुलाई तक शुरू होगा। इसमें थाई, बर्मी, लाओ, तिब्बती, जापानी और चीनी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गया एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए सीधी विमान सेवा भी जल्द शुरू होने वाली है। साथ ही पर्यटन पुलिस की व्यवस्था विकसित करने पर भी गृह विभाग के साथ काम किया जा रहा है। बोधगया में ऑटो चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भी विदेशी पर्यटकों के अनुकूल व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Bihar Tourism: श्रावणी मेले में पहली बार ड्रोन शो और लेजर शो का आकर्षण

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला पहले से अधिक आकर्षक होगा। पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा टेंट सिटी के पास लेजर शो, संगीतमय वाटर फाउंटेन और अन्य आधुनिक आकर्षण विकसित किए जा रहे हैं।

कांवरिया पथ पर 101 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इनमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित 11 विशेष गेट वाटर मिस्ट तकनीक से सुसज्जित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पूरे मार्ग में शिव भजन, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है।

Highlights

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...