Bihar Diwas समारोह में ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर दिखा जगमगाता बिहार

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस (Bihar Diwas) समारोह के दौरान ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्टॉल पर वर्ष 2005 के बाद बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुई प्रगति को रोचक और सूचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। आम जनता के साथ-साथ राज्य के किसानों ने भी मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना को गहराई से समझने और इसका लाभ उठाने की प्रक्रिया जानने में विशेष रुचि दिखाई। स्टॉल पर आगंतुकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। Bihar Diwas Bihar Diwas

यह भी पढ़ें – Bihar के शिक्षकों का इंतजार खत्म, एक साथ 10 हजार शिक्षकों…

ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर योजना में भी लोगों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली। इस योजना से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया को समझने के लिए लोग स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों से निरंतर सवाल पूछ रहे थे। अधिकांश प्रश्न सौर प्लांट की स्थापना पर होने वाले खर्च, आवश्यक कागजात और प्रक्रिया से संबंधित थे। साथ ही, आगंतुक यह भी जानना चाहते थे कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद कितने समय में लागत निकल जाएगी और प्रति वर्ष कितना मुनाफा होगा। स्टॉल के पास एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर बिहार में बिजली क्षेत्र में हुई प्रगति और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...