Advertisment

सरकार बनते ही बिहार को मिलेगा शराबबन्दी वापसी का तोहफा- नागमणि

रोहतास : पूर्व कृषि मंत्री नागमणि ने सरकार बनते ही बिहार में शराबबंदी को वापस लेने की घोषणा की है. नागमणि ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है. बिहार के हर गली, हर मुहल्ले में शराब उपलब्ध है. यह भगवान की तरह दिखता तो नहीं है पर रहता सभी जगह है. हां, एक फर्क आया है कि पहले दिन भर हड्डी तोड़ मेहनत करने के बाद गरीब, मजदूर तोड़ी शराब पीकर अपनी थकान मिटा लेता था, लेकिन अब यह उसकी पहुंच से दूर होकर समाज के दबंगों के हिस्से में चला गया है. वही शराब का पूरा कारोबार करते है और गरीब-मजदूर-किसान और वंचित समुदाय के लोग जेल जाते हैं. शराबबंदी में पकड़े गए लोगों का सामाजिक आकंड़ा को गौर से देखिए तो पता चलेगा कौन लोग आज जेल में है. शराबबंदी से अपराध नियंत्रण का दावा पूरी तरह फर्जी और काल्पनिक है.

बता दें कि बिहार के लेनिन कहे जाने वाले स्व. जगदेव के पुत्र नागमणि काफी अर्से से राजनीति के हाशिए पर चल रहे हैं. हाल के दिनों में इनके द्वारा बाबा साहब बी आर अम्बेडकर के सिद्धांतों पर नई पार्टी के गठन की घोषणा की है.

aaaa aoeaay a aaaaa 1 22Scope News

इसी पार्टी के गठन के तैयारियों को लेकर नागमणि अभी बिहार से विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे है. शराबबन्दी को वापस लेने की घोषणा मतदाताओं के एक हिस्से को अपने पाले में करने और अपने राजनीतिक वनवास को खत्म करने की कोशिश मानी जा रही है.

पूर्व कृषि मंत्री नागमणि ने कहा है कि पूर्ण शराबबंदी को खत्म कर कुछ शर्तों के साथ शराब बेचे जाने की अनुमति दी जाएगी. शराब पीना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन शराब पीकर हंगामा खड़ा और महिला उत्पीड़न बुरी बात है. यदि कोई शराब पीकर हंगामा करता है या महिला उत्पीड़न करता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नागमणि ने कहा कि सिर्फ कुछ महिलाओं के कहने पर शराबबंदी लागू कर तो दी गई, लेकिन यह पूरी तरह से विफल हो गया. महिलाएं सिर्फ इतना चाहती है कि कोई शराब पीकर मारपीट या हंगामा नहीं करे.

रिपोर्टःरुपेश

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...

Jharkhand Weather: 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों...

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट है।Jharkhand Weather...

JPSC News:एल खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजा, Birsa Munda Jail...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार...