Advertisment

नौंवी फेल तेजस्वी से नहीं संभलेगा बिहार, LJPR ने कहा सरकार में सहयोगी होने…

बेगूसराय: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगा। LJPR के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोरों पर है। कार्यक्रम को लेकर मुंगेर समेत जमुई, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर और बांका जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन बिहार के विकास का रोड मैप है जिसे धरातल पर उतरा जाएगा।

बिहार के विकास को लेकर एनडीए की सरकार कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि LJPR के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे। नव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता ने बेगूसराय परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। डॉ भट्ट ने प्रेस को संबोधित करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुंगेर में आयोजित नव संकल्प महासभा में बेगूसराय जिले से लाखों लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की पावन भूमि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को लेकर बिहार के हर उस वर्ग हर उस जाति हर उस धर्म के लोगों के विकास का संकल्प जो मुख्य धारा में अब तक नहीं जुड़ पाए हैं।

LJPR के संस्थापक पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का सपना था वह लगातार कहते थे कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है। उनके अधूरे सपनों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान पूरा करेंगे। इसी जनाकांक्षा के सम्मान को लेकर चिराग पासवान सभी बिहारियों के हक- हुकूक और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेंगे। डाॅ भट्ट ने बेगूसराय की जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की।

डॉ भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार से जुड़े LJPR के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रदेश के पदाधिकारी और आठ जिलों के 32 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त बिहार के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में LJPR के कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ भट्ट ने कहा कि चिराग पासवान चाहते हैं कि समाज में असुरक्षा के भाव की जगह सुरक्षा महसूस हो, कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो, युवाओं को रोजगार मिले पलायन रुके और जो पलायन को मजबूर हुए हैं उनकी पुनः बिहार वापसी हो और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।

तेजस्वी के मामले पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए डॉ भट्ट ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को अपमानित करते-करते लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और समाज के मजबूत पहरुओं पत्रकारों को भी अपमानित करने से नहीं बाज आ रहे हैं। राजद की पुरानी परंपरा फिर से तेजस्वी में देखने को मिल रही है इससे स्पष्ट हो जाता है की नवमी फेल से बिहार नहीं सभंलेगा। बिहार की जनता को ऐसे लोगों के झांसे से बचने की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार और अपराध पर तेजस्वी को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। जंगल राज के उत्तराधिकारी को यह भी बताना चाहिए की जंगल राज में खुलेआम अपराधी बेलगाम घूमते थे और उन्हें सट्टा का संरक्षण प्राप्त था अपहरण उद्योग का रूप ले लिया था लूूट और हत्या सरेआम अंजाम दिया जाता था वही फिरौती की रकम मुख्यमंत्री आवास से तय होती थी इसलिए तेजस्वी को भ्रष्टाचार और अपराध पर बोलने का कतई नैतिक अधिकार नहीं है।

बिहार के कानून व्यवस्था पर उन्होंने विभाग की से कहा कि एनडीए के घटक दल होने के कारण पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाना एक की जिम्मेदार सहयोगी दल का दायित्व है क्योंकि जनता के सुरक्षा के प्रति हमारी भी प्रतिबद्धता है। मटिहानी सीट पर लोजपा के दावे को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ भट्ट ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर जब एनडीए में बैठक होगी तब सिर्फ नेताओं द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा इसके लिए हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत हैं। जो भी निर्णय होगा उसे एनडीए द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सबों के बीच साझा किया जाएगा। उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान पूर्व प्रदेश महासचिव बालमुकुंद सिंह, मनोज पासवान, मोहन पासवान समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नौकरी मांगने वाला नहीं, देने वाला बनेगा बिहार, बिहार आईडिया फेस्टिवल में…

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...