बिहार के आकाश दीप की टीम इंडिया में एंट्री, इंग्लैंड के खिलाफ खेल सकते हैं टेस्ट मैच

Desk. बिहार के आकाश दीप की टीम इंडिया में एंट्री हो गयी है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं। उनका नाम टीम इंडिया की 17 सदस्यीय टीम में शामिल है। इसमें मुकेश कुमार का भी नाम है, जो बिहार से ही है। अब बिहार से दो खिलाड़ी हो गये है, जो इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे।

बता दें कि आकाश दीप मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1996 रोहतास के डेहरी शहर में हुआ था। उनके पिता फिजिकल टीचर है और मां गृहिणी है। उन्होंने क्रिकेट में करियर की शुरुआत साल 2009-10 में की। पहले वे सासाराम में ही खेला करते थे, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर प्रतिबंध लगने के कारण वे बंगाल चले गये और यहां से क्रेकिट खिलना शुरू किया।

आकाश दीप आईपीएल में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं बाएं हाथ के तेज माध्यम गेंदबाज हैं। प्रथम श्रेणी मुककाबलों में वे 103 विकेट ले चुके। वहीं घरेलू क्रिकेट में वे बंगाल की ओर से खेलते हैं।

आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...