Advertisment

सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला शिव कोरिडोर, काशी विश्वनाथ जैसा दिखेगा भव्य नजारा

सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला शिव कोरिडोर, काशी विश्वनाथ जैसा दिखेगा भव्य नजारा

22 Scope News Desk : भागलपुर के सुल्तानगंज में पहले शिव कोरिडोर का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से रेलवे और जिला प्रशासन के बीच भूमि के अदला बदली का पेंच सुलझ गया है। जिसके बाद अब सुल्तानगंज की भी सूरत बदलने की कवायद तेज हो जायेगी।

रेलवे और जिला प्रशासन के बीच बनी सहमति

भूमि अदला बदली का पेंच सुलझ जाने के बाद अब सुल्तानगंज में उज्जैन और काशी विश्वनाथ जैसा शिव कोरीडोर बनने का सपना साकार होगा। जिला प्रशासन ने रेलवे को तीन जगहों पर मिलाकर कुल 17 एकड़ 47.625 डिसमिल जमीन देने का फैसला किया है। जिसके तहत रेलवे को जगदीशपुर, बरारी और सुल्तानगंज में जमीन दी जायेगी।

विभागीय अनुमोदन के बाद शुरू होगा काम

प्रशासन की ओर से फ्री भूमि ट्रांसफर का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेज दिया गया है। विभाग की सहमति मिलते ही इस पर आगे की कार्य शुरू कर दिया जायेगा। शिव कोरिडोर बनाने के साथ-साथ गंगा नदी को भी पुरानी सीढ़ी घाट की ओर मोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। जिसको जल संसाधन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है।

शिव कॉरिडोर बनने से सुल्तानगंज के धार्मिक और पर्यटन स्वरूप में होगा बदलाव

शिव कॉरिडोर सुल्तानगंज के धार्मिक और पर्यटन स्वरूप को पूरी तरह बदल देगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सुव्यवस्था मिलेगी। स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद सुल्तानगंज एक बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बनेगा।

ये भी पढे़ :  RepublicDay2026 : भारत पर्व में बिहार का ‘मखाना’ बनेगा देश की शान

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...