बिहार का शोक दिखाने लगी है रौद्र रूप, एक दर्जन से अधिक….

सहरसा: कोसी नदी को पहले से ही बिहार का शोक कहा जाता है और बरसात का मौसम आते ही कोसी नदी के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन जाता है। एक बार फिर मानसून के आते ही कोसी नदी अपना उग्र रूप दिखने लगा है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के घोघसम में कोसी नदी तबाही मचाने के लिए तैयार है। अब तक करीब तीन दर्जन से अधिक घरो को नदी ने अपने आगोश में ले लिया है।

कोसी नदी के इस खतरे की घंटी से समय रहते जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग बचाव कार्य नही करता है तो चार से पांच दर्जन घर कभी भी कोशी नदी में समा सकता है। घोंघसम गांव का आलम यह है कि जिस आशियाना को बनाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है आज उसी आशियाना को अपने हाथों से उजाड़ने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें – छपरा में चिराग की रैली से NDA को होगा फायदा! आरा-राजगीर के बाद एक बार फिर…

अब तक जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग सुधि तक लेना मुनासिब नहीं समझ रहा है। हालांकि सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फ्लड कंट्रोल अभियंता को उस स्थान पर भेजा गया था। स्पर को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है…, LS कॉलेज में राज्यपाल ने कहा…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...