ESIC अस्पताल के 21 लैब टेक्नीशियन अचानक नौकरी से बर्खास्त, गुस्साए कर्मियों ने किया मुख्य गेट पर हंगामा
पटना : बिहटा स्थित ESIC अस्पताल में काम कर रहे 21 लैब टेक्नीशियन को अचानक नौकरी से बर्खास्त गुस्साए कर्मियों ने किया मुख्य गेट पर हंगामा किया।

लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहे 21 कर्मियों को अचानक से नौकरी से हटाने का आदेश जारी किया गया
बिहटा में स्थित ईएसआईसी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहे 21 कर्मियों को अचानक से नौकरी से हटाने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद लैब टेक्नीशियन कर्मियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर हंगामा शुरू कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मंगलवार को लैब टेक्नीशियन के कर्मियों ने अचानक से नौकरी से हटाने का आदेश मिलने के बाद लोगों ने कंपनी के विरोध में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
चार साल से कार्यरत थे सभी कर्मचारी
लैब टेक्नीशियन्स का आरोप है कि कंपनी के द्वारा अचानक हटा दिया कि पिछले चार सालों से हम लोग अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहे थे। आज कंपनी के तरफ से सूचना मिली कि हम सभी को हटाकर अब दूसरे को रखा जाएगा।

बिहटा में ESIC अस्पताल शुरू हुआ था तब से हम सभी लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहे थे – शंकर दयाल शर्मा
वहीं विरोध में शामिल लैब टेक्नीशियन शंकर दयाल शर्मा ने बताया कि जब बिहटा में ईएसआईसी अस्पताल शुरू हुआ था, तब से हम सभी लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहे थे। सुदर्शन फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से हम सभी लोग काम कर रहे थे। लेकिन अब चार साल बाद अचानक से 21 लैब टेक्नीशियन को हटाने का आदेश जारी किया गया है। 15 अक्टूबर से पहले हम सभी को हटाना है।

Hospital Managment पर मोटी रकम लेकर बहाली करने का आरोप
लैब टेक्नीशियन कर्मियों ने अस्पताल के DEAN और कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब मोटी रकम लेकर नए लोगों की बहाली करेगा जिसके कारण हम सभी लोग को बिना कारण के ही नोटिस दिया गया है।
ये भी पढ़े : बिहार चुनाव 2025 : सीट शेयरिंग पर माथापच्ची के बीच 1.77 करोड़ जेन-जी वोटर बना सकते हैं ‘किंगमेकर’
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


