रोहतास : सासाराम आरा रेल लाइन नोखा के समीप रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में एक बाइक सवार के आने से मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने पहले रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया उसके बाद सासाराम आरा पथ को भी जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही रेलवे फाटक पर मानव बल की तैनाती की मांग कर रहे हैं. बता दें कि सासाराम आरा रेल लाइन के नोखा के पास रेलवे फाटक पार करने के दौरान एक बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मानव रहित रेलवे फाटक होने से आए दिन घटना होती है.
रिपोर्ट : दयानंद तिवारी


















