अररिया : अररिया-रानीगंज मुख्यमार्ग छतियोना सौरा पुल के समीप सड़क पर खड़ी सीमेंट लोड ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया है। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार अररिया से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छतियोना सौरा पुल के समीप सड़क पर खड़ी एक सीमेंट लोड ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों ही बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े : 193 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
मंटू भगत की रिपोर्ट


