193 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

अररिया : अररिया से एक बड़ी खबर आ रही है जहां महलगांव थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 193 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अररिया एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस कार्रवाई में पपांच लाख 19 हजार 435 रुपए कैश भी जब्त किया गया है।

साथ ही इन तस्करों के पास से दो इलेक्ट्रिक तराजू, तीन मोबाइल और दो बाइक भी बरामद हुआ है। मटियारी के बंद पड़े एक बर्फ फैक्ट्री में पुलिस ने बर्फ जमाने वाले सांचे से गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है। एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़े : पूर्णिया रेंज के IG शिवदीप लांडे पहुंचे अररिया, अधिकारियों के साथ की बैठक

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...