नवादा : ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ जख्मी पावापुरी रेफर गया। नवादा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मनैनी गांव के समीप ऑटो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी व्यक्ति को पावापुरी रेफर किया गया।
आपको बता दें कि जख्मी व्यक्ति की पहचान मनैनी गांव निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि सब्जी लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गए।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार 2 युवक घायल
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धंधारी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवक को पावापुरी रेफर किया गया। जख्मी युवक की पहचान चौधरी नगर मोहल्ला निवासी रोशन कुमार और हरीश कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नवादा की तरफ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को गला दबाकर किया हत्या
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के उत्तरी बुच्ची गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक महिला की पहचान नगीना यादव की पत्नी अनीता देवी के रूप में किया गया है। वहीं परिजन के द्वारा बताया जा रहा है कि सास और हमारी बहन में अक्सर घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा होता था। आज सभी लोग मिलकर मेरी बहन को गला दबाकर हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
https://22scope.com/lightning-took-away-the-happiness-of-3-families-in-nawada/
अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Highlights







