Purnea में सड़क हादसा में बाइक सवार की मौत, जा रहा था..

पूर्णिया: पूर्णिया में छठ महापर्व के लिए सामान खरीदने गया एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। घटना अररिया थाना क्षेत्र के दमेली की है जबकि मृतक की पहचान महिषाकोल निवासी राजीव कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक बाइक से छठ पर्व का सामान खरीदने के लिए जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धक्का मारने के बाद टेम्पो चालक टेम्पो समेत भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में SDO ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea

Purnea

Highlights

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...