बाइक सवार अपराधियों ने महिला पुलिस कर्मी को मारी गोली, घायल

कुदरा (कैमूर) : खबर कैमूर जिले के कुदरा से जहां बजरंग पैलेस के पास अंडर पास में बेखौफ बुलेट सवार दो अपराधियों ने महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी करमचट थाना क्षेत्र के भितरी बांध की रहने वाली थी जो वर्तमान में कुदरा में किराए के मकान में रहती थी। घायल महिला पुलिसकर्मी को सीएचसी कुदरा में प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बनारस हायर सेंटर रेफर कर दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही थी महिला पुलिसकर्मी

परिजनों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन रविवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे जा रही थी। तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

यह भी देखें :

अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी आई थी जिसकी पीठ में लगी थी गोली – डॉक्टर साहिल राज

भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थी, जिसको गोली लगी थी। गोली पीठ पर लगी थी, गोली अभी भी पीठ में फंसा हुआ है। एक्सरे रिपोर्ट भी आया है। मामला गंभीर है। उसे बनारस रेफर किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच हो रही है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े : भभुआ मंडल कारा में कैदी की हुई मौत, सवाल! हत्या या आत्महत्या… 

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...