Biscoman के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल, सहकारिता प्राधिकार ने….

397
Biscoman
Biscoman के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल, सहकारिता प्राधिकार ने....
Advertisment

पटना: Biscoman प्रबंधन समिति के चुनाव के करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं किया गया है। सहकारिता प्राधिकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है। बिस्कोमान चुनाव के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव के लिए 9 मई को मतदान किया जायेगा। बता दें कि Biscoman प्रबंधन समिति के 18 सदस्यों का चुनाव कराया गया था साथ ही तीन सदस्य सरकार की तरफ से मनोनीत किये गए थे जिसमें दो बिहार सरकार और एक झारखंड सरकार की तरफ से मनोनीत किये गए थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें – CM की पहल का दिख रहा सुखद असर, जल संकट वाले जगह पर भी लौट आई हरियाली

Biscoman प्रबंधन समिति के सदस्यों के चुनाव के बाद मनोनयन को सहकारिता प्राधिकार में चुनौती दी गई थी। झारखंड सरकार के मनोनीत सदस्य को अध्यक्ष चुनाव में मतदान प्रक्रिया से अलग किये जाने के फैसले के बाद सहकारिता प्राधिकार ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव का निर्देश जारी किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna Airport पर हाई अलर्ट, 4 विमान किये गए रद्द

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates