Hazaribagh: Bishnugarh थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ दरिंदगी और फिर उसकी हत्या मामले को लेकर बच्ची के लिए न्याय दिलाने की मांग के साथ यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने हजारीबाग की विश्व विख्यात रामनवमी में बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया और यह मांग किया कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसे फांसी की सजा दी जाए नहीं तो रामनवमी मानना व्यर्थ है।
यूथ कांग्रेस ने की न्याय की मांग
इस बारे में यूथ कांग्रेस की सदस्य कोमल ने कहा कि हम राम के आदर्शों को मानते हैं और अगर मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आज हम लोग जन्मोत्सव मना रहे हैं और एक मां अपनी नाबालिक लड़की के साथ हुए दरिंदगी के लिए न्याय मांग रही है तो फिर ये सब कुछ व्यर्थ है।
भाजपा ने दी है बंद की चेतावनी
बता दे Vishnugarh क्षेत्र में दिल्ली की निर्भया की तरह ही क्रूरता के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। बीजेपी लगातार इसका विरोध कर रही है और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांग रही है। बच्ची की न्याय के लिए हजारीबाग बंद करने की भी बात बीजेपी नेताओं ने कही है।
Highlights












