Ranchi DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, 8 पर 2.03 लाख का जुर्माना, 7 वाहन जब्त

Ranchi DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज जिला परिवहन पदाधिकारी राँची अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में कांके रोड़, रिंग रोड़, मेसरा, ओरमांझी एवं तुपुदाना क्षेत्रों में सघन वाहन दस्तावेज जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों के कागजातों की विस्तृत जाँच

अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों  के कागजातों की विस्तृत जाँच की गई, जिसमें टैक्स, फिटनेस प्रमाण-पत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग आदि शामिल थे।

जाँच में कागजात अपूर्ण या अनुपालन न करने पाए जाने पर 8 वाहनों  पर कुल  2,03,000 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहनों को ओरमांझी थाना और 03 वाहनों को मेसरा ओपी में जप्त कर सुरक्षित रखा गया है।

टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जाँच अभियान और भी तेज किया जाएगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जाँच अभियान और भी तेज किया जाएगा। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi DC भजन्त्री ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखें तथा ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस या बिना इंश्योरेंस के वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...

JSSC CGL Scam: अभय तिवारी समेत तीन से पूछताछ तेज, 18...

JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। 18...

Jharkhand Registry Update: सर्वर ठीक होने के बाद भी रांची में...

 रांची में तीन दिन बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हुई, लेकिन सर्वर धीमा और आधार सत्यापन में देरी से शनिवार को बड़ी...