विवादों के बीच BJP ने 2 जिला उपाध्यक्षों की कर दी घोषणा

शेखपुरा : बिहार भाजपा ने जब से शेखपुरा में न‌ए जिलाअध्यक्ष का घोषणा किया है। तब से शेखपुरा भाजपा अक्सर विवादों में घिरा गया है। कभी जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के प्रति तानाशाह रवैया तो कभी पत्रकारों को धमकाने का हो। बहरहाल, इन विवादों के बीच प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर शेखपुरा भाजपा में दो न‌ए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसका आज पत्र जारी कर दिया गया है। दोनों जिला उपाध्यक्षों को भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी। पुराने कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होते हैं।

Goal 2 22Scope News

न‌ई कमिटी की घोषणा होने के बाद से ही पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी

गौरतलब हो कि पिछले दिनों भाजपा के न‌ई कमिटी की घोषणा होने के बाद से ही पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी। कई कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा के पुराने और कर्मठशील कार्यकर्ताओं को भाजपा में जगह नहीं दिया गया है। लेकिन सभी नाराजगी को संज्ञान में लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसका एक समाधान निकाला। पूर्व से घोषित जिलाउपाध्यक्ष के अलावे दो अन्य जिला उपाध्यक्षों की घोषणा कर दी।

यह भी देखें :

BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने 2 नामों का घोषणा किया है

बताते चलें की पत्र के माध्यम से घोषणा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने दो नामों का घोषणा किया है जो पार्टी के लिए दिन रात समर्पित रहते हैं। जिन कार्यकर्ताओं के नाम का घोषणा जिला उपाध्यक्ष के लिए हुआ है। उनमें से एक डाॅ. मनिकांत प्रसाद है और दूसरा संजय कुमार सिंह ऊर्फ कारू सिंह हैं। इस मौके पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में अब खुशी का माहौल है। अब इन दो नए जिला उपाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद दोनों नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को लगातार बधाई मिल रही है।

यह भी पढ़े : शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- राजनीतिक विफलता छुपाने के लिए लगा रहे आयोग पर आरोप

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img