Advertisement
Advertisement

बीजेपी का राज्यभर के एसपी कार्यालयों और थानों के समक्ष पुतला दहन कार्यक्रम करने का ऐलान 

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज राज्यभर के एसपी कार्यालयों और थानों के समक्ष राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम करने का ऐलान किया है। यह निर्णय पार्टी ने मोराबादी मैदान में आयोजित आक्रोश रैली के बाद लिया है, जिसमें पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ तानाशाही के आरोप लगाए हैं।
बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कल का दिन “काले अध्याय” के रूप में दर्ज किया जाएगा। बावरी ने आरोप लगाया कि आक्रोश रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लाठी चार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इन घटनाओं को बीजेपी ने राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई करार दिया है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित राजेश ने बताया कि आक्रोश रैली के बाद भाजपा ने पुतला दहन कार्यक्रम का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम आज सभी जिलों के एसपी कार्यालयों और थाना क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। रांची में, बीजेपी महानगर इकाई द्वारा 4:30 बजे से 5 बजे के बीच जयपाल सिंह स्टेडियम से एक जुलूस निकाला जाएगा, जो एसएसपी आवास पहुंचकर पुतला दहन करेगा। इसी प्रकार के कार्यक्रम सभी जिलों और थाना क्षेत्रों में भी किए जाएंगे।
बीजेपी का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की तानाशाही और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ है। पार्टी का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई जलियावाला बाग कांड की याद दिलाती है और इससे कई लोग घायल हुए हैं। बीजेपी ने इस आंदोलन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने की योजना बनाई है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...