Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखती है भाजपा ,बोले – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जाति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखती है भाजपा ,बोले – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मधेपुरा : विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मधेपुरा पहुंचे। रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा के समर्थन में जनता से अपार वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है बीजेपी — मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग, हर समाज को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार में न कोई विधायक था, न सांसद, न मंत्री — मुख्यमंत्री बनने की तो कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन भाजपा ने एक किसान और यादव परिवार के व्यक्ति को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। यही भाजपा की विशेषता है कि वह जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है।”

प्रधानमंत्री का एक ही नारा — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ देश को नई दिशा दे रहे हैं। डॉ. यादव ने राहुल गांधी के छठ पूजा पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान बिहार की आस्था का अपमान हैं।

बिहार के विकास के लिये नीतीश कुमार जरूरी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए हर संभव सहायता दे रहे हैं और राज्य में विकास की गति को और तेज करने की जरूरत है।

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा — “मधेपुरा की जनता कविता कुमारी साहा को अपार मतों से विजयी बनाकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे।”

ये भी पढ़े :  गयाजी में जेपी नड्डा का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

रमण कुमार की रिपोर्ट

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

‘सनातन के प्रचारकों को निशाना बनाने से फायदा नहीं’, धीरेंद्र शास्त्री...

देवघर: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गुरुवार देर शाम देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के...