भाजपा ने फूंका सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला, सम्राट ने घमंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

पटना : बिहार भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में आज किसान परिवार से आने वाले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विपक्षी दलों द्वारा अपमान किए जाने के विरोध मे भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया तथा सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के सांसदों ने सभी परम्पराओं को तोड़कर सारी मर्यादाओं को तार-तार किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता निकले और आयकर गोलंबर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, टीएमसी, जदयू और राजद के विरोध में जमकर नारे लगाए। आयकर गोलंबर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और घमंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल के सांसदों ने सदन के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करके मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ऐसी घटनाओं का विरोध किया है और आगे भी हमलोग इसका विरोध करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसद ने मर्यादा को तार-तार किया है। संसदीय मर्यादा को तोड़ा है। विरोधी दलों ने एक किसान और किसान नेता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का भी सम्मान नहीं करते हैं। राहुल गांधी रोकने के बजाय वह वीडियो बना रहे थे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घमंडिया गठबंधन को किसान विरोधी, गरीब विरोधी और ओबीसी विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जनता आगे भी सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे हैं और पुतला दहन किया है।

इधर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संसदीय मर्यादाओं को तार- तार करते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा किसान पुत्र आदरणीय जगदीप धनखड़ जी का जिस तरह अपमान किया गया, उसको देश का किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया है। सिंह ने कहा कि सांसद को देश के उपराष्ट्रपति और किसान पुत्र से माफी मांगनी होगी।

इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, ललन मंडल, उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, अशोक वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, रंजीत कुमार, अमरेंद्र शांडिल्य मोर्चा के मंत्री वीरेंद्र सिंह, मनीष साह, दीपक शर्मा, कृष्णा गुप्ता किसान महानगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, मनोज शर्मा, राकेश सिंह, कुंतल कृष्ण, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता और पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...