अश्विनी चौबे के साथ इन 4 सांसदों का बीजेपी ने काटा टिकट……

पटनाः आज बीजेपी ने बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अपनी 5 वीं सूची जारी की। इस सूची में बिहार के 4 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दी है। इनमें बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे, छेदी पासवान, अजय निशाद और चंदन सिंह शामिल है।

ये भी पढ़ें-क्या भाभी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ेगें हेमंत सोरेन 

बीजेपी की नई सूची के अनुसार इस बार बक्सर से अश्विनी चौबे को हटाकर मिथिलेश ठाकुर को मौका दे रही है वहीं सासाराम से छेदी पासवान के जगह पर सिवेश राम खड़े होंगे। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से अजय निशाद के जगह पर राज भूषण निशाद को और नवादा से चंदन सिंह के जगह पर विवेक ठाकुर को चुनाव में उतारा है।

जनता की नाराजगी है बड़ी वजह

बीजेपी ने काफी सोच समझकर बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट काटी है। अब उनके जगह पर  मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है। इस मामले पर बीजेपी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि अश्विनी चौबे को लेकर बक्सर के स्थानीय जनता नाराज चल रही थी।

ये भी पढ़ें-होली में इतने दिन तक बंद रहेगी शराब की दुकान…… 

बीजेपी ने इसको लेकर सर्वे भी कराया था। सर्वे मे बक्सर, सासाराम और नवादा में वर्तमान सांसद के खिलाफ जन आक्रोश की बात सामने आई थी जिसके बाद बिहार से बीजेपी ने 4 वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। अश्विनी चौबे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उनकी उम्र सीमा 75 वर्ष पार कर गई थी।

बीजेपी 75 से अधिक उम्र के किसी भी  प्रतिनिधि को लोकसभा के चुनाव में मौका नहीं देती है यह बीजेपी की अपनी परंपरा है। जिन सांसदों का टिकट कटा है उनमें छेदी पासवान, अजय निशाद और चंदन सिंह शामिल हैं।

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...