फारबिसगंज विधानसभा सीट से विद्यासागर केसरी व नरपतगंज सीट से देवयंती यादव ने भरा पर्चा

फारबिसगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी व नरपतगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी देवयंती यादव ने भरा पर्चा

फारबिसगंज : दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया के आज पांचवे दिन अररिया जिले के फारबिसगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी व नरपतगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी देवयंती यादव ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बता दें कि फारबिसगंज सीट से विद्यासागर केसरी को इस बार तीसरी बार भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले लगातार दो बार केसरी यहां से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

विकास कार्यों के कारण ही तीसरी बार उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है – विद्यासागर केसरी

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केसरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के कारण ही तीसरी बार उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। यहां की जनता पुनः उन्हें अपना आशिर्वाद देगी और हैट्रिक लगाकर विधानसभा में वे पहुंचेंगे।

नरपतगंज सीट से भाजपा की देवयंती यादव ने भरा पर्चा 

वहीं नरपतगंज सीट से सीटिंग विधायक का भाजपा ने टिकट काटकर देवयंती यादव को भाजपा का टिकट दिया गया है। हालांकि देवयंती पूर्व में भी यहां से भाजपा के ही टिकट पर विधायक रहीं हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद नरपतगंज से भाजपा प्रत्याशी देवयंती यादव ने कहा कि पार्टी ने टिकट देकर जो मुझ पर भरोसा जताया है उसपर पर मैं सौ फीसदी खड़ा उतरूंगी और साथ ही साथ साथ नरपतगंज की महान जनता के भरोसे पर भी खड़ा उतरूंगी।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img