बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के उम्मीदवारों का किया ऐलान, हरि सहनी और अनिल शर्मा को मिला टिकट

पटना : बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

पार्टी ने हरि सहनी और अनिल शर्मा को टिकट दिया है.

इस तरह से एनडीए की ओर से भी अपने चारों एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है.

इससे पहले मंगलवार को जेडीयू ने अपने दो पुराने कार्यकर्ता

रविंद्र प्रसाद सिंह और अफाक अहमद खां को बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया.

बताया जा रहा है कि सभी गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे.

राजद के तीनों उम्मीदवारों ने कर दिया है पार्चा दाखिल

वहीं, आरजेडी के तीनों उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय विधानसभा पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया. बता दें कि आरजेडी ने युवा नेता कारी सोहैब, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. दलित महिला मुन्नी देवी के नाम का ऐलान कर आरजेडी ने सभी को चौंका दिया. साथ ही ए टू जेड की पार्टी होने का संदेश भी दिया है.

20 जून को होगी वोटिंग

बता दें कि 21 जून को बिहार विधान परिषद की सात सीटें खाली हो रही हैं. इसी को लेकर चुनाव होना है. 21 जून को जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें कमर आलम, गुलाम रसूल, रणविजय कुमार सिंह, सीपी सिन्हा, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश और पूर्व मंत्री अर्जुन सहनी शामिल हैं. इसके नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. एमएलसी चुनाव के लिए 20 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना भी किया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...